लेटेस्ट न्यूज़
पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री टिकरापारा के भैरव नगर में साहू समाज के दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल, रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अनुभवी प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने लोगो से अपील किये उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रायपुर दक्षिण उप चुनाव के चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को टिकरापारा के भैरव नगर में साहू समाज के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव रायपुर दक्षिण के विकास के लिए है। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, उन्होंने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा कर दी। विकास के सभी काम ठप हो गए थे। हम सरकार विकास के लिए चुनते हैं, ना कि भ्रष्टाचार के लिए, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की सरकार विकास कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने 10 साल में अनेक विकास कार्य किए, हर घर शौचालय, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना जैसे योजना से लोगों को लाभ पहुंचाया।

श्री साव ने कहा कि भूपेश सरकार ने पीएम आवास को रोक दिया। आयुष्मान योजना लागू नहीं किया। इससे गरीबों का इलाज नहीं पाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, विष्णु देव सरकार ने पीएम मोदी की अधिकतर गारंटी को पूरा किया है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 9 किस्त (9 हजार रुपए) मिल चुकी है। लाखों पीएम आवास की स्वीकृति, धान का 3100 रुपए, दो साल का बकाया बोनस दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी वादा करने के बाद भी नहीं दिया। माताओं – बहनों को 500 देने का वादा करके नहीं दिया। कांग्रेस ठग कर वोट हासिल करने वाली पार्टी है।

श्री साव ने कहा किरायपुर दक्षिण का विकास करने के लिए भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी को अवश्य विजयी बनाएं। 13 नवंबर को 2 नंबर पर भाजपा का बटन दबाना है। सुनील सोनी जैसे अनुभवी नेता को चुनना है। वे पार्षद, महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। इस बार लगातार 9 बार भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है।कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, देवजी भाई पटेल, चंद्रप्रकाश बाजपेई, कमल साहू, दिगेश, ऋषि, देवदत्त साहू, प्रदीप साहू, हरिओम साहू, महेश शर्मा, सावित्री, गज्जू साहू उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS