लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

किसानो की मांग पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

किसानो की मांग पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट
लोरमी:- आज जनदर्शन सभा कक्ष मुंगेली में ग्राम पंचायत जोतपुर विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली (छ.ग.) के सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक कोशले के नेतृत्व में मनियारी जलाशय खुडिया से सिंचाई के लिए डी 3 नहर में पानी छोड़ने के कलेक्टर साहब को मांग पत्र दिया गया।
मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंचाई विभाग कार्यपालन अभियंता हेमेंद्र देव सिंग को निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने तुरंत पानी छोड़ने की बात कही।
विदित हो कि सिंचाई विभाग बांध को लगभग 10 दिन से बंद दिया गया था,अभी फसल पकने में समय है और खेत सूख चुके है जिससे खरीफ के फसल के साथ-साथ रबी के फसले प्रभावित होगी हमारी हमारी मांग को जिला प्रशासन ने स्वीकार करते हुए त्वरित पानी छोड़ने के लिए निर्देश दिया।
और अब नहर में पानी आना शुरु हो गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तारनदास कोशले उपसरपंच,भुनेश्वर रावल पंच,अश्वा राम अनंत,हेमंत खांडेकर युवा नेता पोरेंद्रपाल डहरिया पूर्व पंच छन्नूलाल रात्रे,प्रहलाद साहू इत्यादि जन में उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS