लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

केंद्राध्यक्ष को सफल परीक्षा संचालन के बाद दिया गया भावपूर्ण विदाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन विगत 18 मार्च से हो रहा था जिसका आज समापन परीक्षा दिवस था। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष के रूप में कार्यरत फत्तेराम कश्यप प्रधानपाठक को संस्था के प्रधान पाठक राजकुमार कश्यप, संकुल समन्वयक रामकुमार साहू, परीक्षा प्रभारी राकेश पांडे व पुष्पा चतुर्वेदी ने भारत माता के चित्र, डायरी, पेन, श्रीफल देकर विदाई दिया गया। आपको बता दें कि इस बार आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नए आकार में परीक्षा देना पड़ा जिसके लिए प्रशासन ने खास तैयारी की थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के पहले प्रश्न पत्र थाना में रखे जाते थे और जिसे संकुल समन्वयक, केंद्राध्यक्ष और शिक्षक विधि अनुसार परीक्षा का संचालन करते थे। भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दृष्टि के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके उसकी अभी से बच्चों में मानसिक तैयारी करवाई जाए। ऐसे उद्देश्यों को लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल में परीक्षा का सफल संचालन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सफलता पूर्वक भाग लेकर प्रश्न पत्रों का हल करने में अपनी रूचि दिखाई। केंद्राध्यक्ष ने बच्चों को चॉकलेट खिलाकर स्नेह प्रदान किया। वहीं संस्था के शिक्षक उमाशंकर सिंह लालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में केंद्राध्यक्ष के रूप में दायित्व का निर्वहन किए। बीच बीच में परीक्षा के संबंध में बच्चों से प्रतिक्रिया भी लिया गया, नए पैटर्न में भी आनंदपूर्वक बच्चों की उपस्थिति अच्छी थी। बीच में जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी का दौरा हुआ।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS