मां महामाया मंदिर, रतनपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रसाद योजना में शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत से मुलाकात किया

नई दिल्ली- भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित महामाया मंदिर, रतनपुर को भारत सरकार की PRASAD (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) योजना में शामिल करने हेतु अनुरोध पत्र सौंपा।

श्री साहू ने महामाया मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक महत्ता और तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया।
- डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… - August 13, 2026
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026



