लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मन की बात में बस्तर की समृद्ध संस्कृति और बस्तर ओलम्पिक के जिक़्र के लिए पीएम मोदी का केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने जताया आभार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बस्तर ओलिंपिक का मन की बात में जिक्र आना छत्तीसगढ़ियों का सम्मान

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

बिलासपुर – केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ने बस्तर ओलिंपिक की तारीफ के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। रविवार को प्रसारित हुए मन की बात के 117 वे एपिसोड में मोदी ने बस्तर ओलिंपिक की तारीफ करते हुए बस्तर ओलिंपिक के आयोजन होने को एक सपने का साकार होना बताया। तोखन ने कहा कि बस्तर ओलिंपिक का मन की बात में जिक्र आना पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़िया का सम्मान है। मन की बात ने बस्तरिया संस्कृति और बस्तर की प्रतिष्ठा को फ़लक पर पहुंचाया है। इससे बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परम्परा और पर्यटन को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिलेगी। बस्तर के बारे में बोलकर पीएम मोदी ने भाजपा के हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे के संकल्प को दोहराया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को बिलासपुर में संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का 117 वाँ एपिसोड सुना।

बस्तर में जन्म ले रही है नई क्रांति : तोखन

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ने कहा कि बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ। पहली बार बस्तर ओलंपिक से वहां एक नई क्रांति जन्म ले रही है। पहली बार में ही बस्तर ओलंपिक में 7 जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरवगाथा है।”

जानिए क्या कहा मोदी ने बस्तर के बारे में :

पीएम ने कहा कि बस्तर में एक अनूठा ओलिंपिक शुरू हुआ है। बस्तर ओलिंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलिंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलिंपिक का शुभंकर है ‘वन भैंसा’ और ‘पहाड़ी मैना’। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS