
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
लोरमी – लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया स्थित शाासकीय हाईस्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर राहुल देव ने कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंच निर्माण, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, वाहन पार्किंग, साउण्ड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

कार्यक्रम में आदिवासी विकास, कृषि, उद्यानिकी, मस्त्य पालन, समाज कल्याण, जिला पंचायत, वन विभाग सहित लगभग 20 विभागों के स्टॉल लगाकर उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। बता दें कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए संघर्ष करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत है, जो हमें साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश देता है। जनजातीय समाज के स्वाभिमान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस दिन जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर, उनकी परम्पराओं तथा उनके गौरवशाली इतिहास को समझने और सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


