लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

गणेशपुरी करिआम आश्रम और मानस तीर्थ सोनकुंड में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बेलगहना- कारिआम – श्रावण मास की अंतिम सोमवार के पवन शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ जी का किया गया रूद्राभिषेक । पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया।पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में सभी आश्रमों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,उन्ही क्रम में गणेशपुरी करिआम आश्रम और मानस तीर्थ सोनकुंड में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूज्य स्वामी जी का आगमन प्रातः 9.00 बजे गणेशपुरी कारिआम आश्रम में हुआ। तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी की विधिवत शिवपूजन एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर विसर्जन किया गया । इस कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ जी से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद मांगी। करिआम का नाम माँ काली के नाम से जाना जाता है यहाँ की माँ भगवती माता काली जी की महिमा समुचा भारत में प्रसिद्ध है।यहाँ भगवान गणेश जी स्वयंभु के रूप में विराजमान है, गणेश जी इस क्षेत्र के विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते है, इसीलिए यह श्रद्धालु भक्तों का आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहाँ लोगो का आना जाना लगा रहता है।

यहाँ पूजा पाठ करने के बाद पूज्य स्वामी जी मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान किये। सोनकुंड में पूज्य स्वामी जी भगवान शोणेश्वर महादेव जी का पंचद्रव्य से अभिषेक किए,और हर हर महादेव शंभू गान कर संकीर्तन करते हुये, सभी श्रद्धालु भक्तगण मस्ती मे झूमते हुये,पार्थिव शिवलिंग को विसर्जन किए।

सोनकुंड आश्रम बड़े बड़े संतो की तपोभूमि रही है, उन्ही की कृपा और आशीर्वाद से यह मानस तीर्थ के नाम से पहचाना जाता है । पूजा संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए। मानस तीर्थ सोनकुंड में संध्या वंदन पश्चात संगीत का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे बहुत ही दूर दूर से श्रद्धालुगण भगवान भोलेनाथ जी की अभिषेक में सम्मिलित रहे, जिनमे लोरमी,मुंगेली गौरेला, पेंड्रा,कुरुवार,बरपाली,कोंचरा, केंदा,सोनसाय नवागाँव आदि अंचल से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा