लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत और प्रभावशालीकलेक्टर…..

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली– (जितेंद्र पाठक) जिले में स्कूली शिक्षा को अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को संतुलित करने में सहायक सिद्ध होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी विद्यालय को बंद करना नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिससे कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन न रहे और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। इस पहल के अंतर्गत जहां शिक्षक अधिक हैं, वहां से उन्हें जरूरतमंद स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन स्कूलों की समस्याओं का समाधान होगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि एक ही परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित होने से बच्चों को बार-बार स्कूल बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। साथ ही, विद्यालय संचालन व्यय में भी कमी आएगी और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव होगा। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थी बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों, पालकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी, जिससे जिले का भविष्य और उज्जवल होगा।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा