लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

राकेश तिवारी किए गए सम्मानित, ब्राह्मण समाज के विवाह में प्री वेडिंग शूट के बहिष्कार का कराया संकल्प

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी/भाटापारा – भाटापारा छत्तीसगढ़िवा सरयुपारीण समाज के तत्वावधान में विप्र सम्मान समारोह का वृहद आयोजन किया गया जिसमें आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।

भाटापारा के हृदय स्थल माहेश्वरी भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में समाज के पुर्व विधायक गण, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, समाज की सक्रिय महिलाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं का सम्मान मोमेंटो भेंट कर किया गया ।

छोटे बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात आमंत्रित अतिथियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी का ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया उक्त अवसर पर श्री तिवारी ने बलौदाबाजार-भाटापारा आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा जिला इकाई एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की घोषणा की व शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ के गठन की स्वीकृति दी ।

अपने उद्बोधन में  राकेश तिवारी ने विप्र समाज की महानता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में पाश्चात्य सभ्यताई नकल, शादियों के पुर्व प्री वेडिंग शूट हेतु लड़के लड़कियों को अनुमति देने के दुष्प्रभावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अन्य समाज के लिए भी अनुचित बताया जिसे लगभग 500 की संख्या में उपस्थित विप्रजनों द्वारा श्री तिवारी के आह्वान पर हर्ष ध्वनि के बीच जय जय परशुराम के जयघोष के साथ दोनों हाथ उठाकर भाटापारा ब्राह्मण समाज द्वारा प्री वेडिंग शूट के बहिष्कार का संकल्प पारित कर पहिली बार समूचे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विप्रजनों के लिए संदेश प्रसारित किया । श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़िया सरयूपारीण समाज भाटापारा के अध्यक्ष सुनील दुबे एवं समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।

उक्त अवसर पर पुर्व विधायक शिवरतन शर्मा,  पुर्व विधायक नरेंद्र शर्मा, पुर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पार्षद मनीष मिश्रा, समाज के अध्यक्ष व आयोजन कर्ता सुनील दुबे, मनीष शुक्ला डॉ निशा शर्मा, सीमा तिवारी, उषा मिश्रा, कविता शर्मा, भावना शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज के पुरुष महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनोज पांडेय जिला अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने किया ।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS