
लोरमी – नगर के मानस मंच में चल रहे श्री राम कथा के कथावाचक पंडित सागर मिश्रा ने रक्तदान के क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए राजपूत युवा मोर्चा को सम्मानित किया। मोर्चा द्वारा आचार्य पंडित सागर मिश्रा को गीता भेंटकर आर्शीवाद प्राप्त किया गया। आपको बता दें कि राजपूत युवा मोर्चा क्षेत्र में 4 हजार से अधिक बार रक्तदान कर लोगों को जीवन देने का काम किया है, समाज के बीमार पीड़ित जो ईलाज कराने में असमर्थ हो उनके लिए आर्थिक मदद करना, नशामुक्त समाज बनाना, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना, पर्यावरण संरक्षित के लिए पौधारोपण करना, गांव व मोहल्ला को साफ सुथरा रखने प्रेरित करना, गौ सेवा आदि क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अध्यक्ष संजय सिंह ने आयोजक श्रीराम कथा समिति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संजय सिंह, पूनम सिंह, गणेश सिंह, सुदर्शन सिंह, उमेश सिंह, रामकुमार सिंह, पंकज सिंह, शेर सिंह , जय जय राम राजपूत, जनक राम राजपूत आदि उपस्थित रहे।
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


