लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम चमारी (टिंगीपुर) राशन दुकान में चोरी करने वाले 04 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया | थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झझपुरी मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल | श्री सद्गुरु देव भगवान की 15 वीं महा समाधि दिवस मनाया गया श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में: श्री श्री 108 श्री शिवानंद महाराज जी | सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत | युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन | अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी |

RECENT POSTS

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, मां महामाया एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में फिर से खिलेगा कमल, कांग्रेस को मिलेगा माकुल जवाब : उप मुख्यमंत्री श्री साव

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

रायपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को कल 20 अक्टूबर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अंबिकापुर को एयर कनेक्टविटी की सौगात मिलने वाली है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सरगुजा सीधे एयर कनेक्टविटी से जुड़ जाएगा। श्री साव ने कहा कि,सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए सड़क और हवाई मार्ग का विस्तार कर रही है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। क्षेत्र में सरकार के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं रायपुर दक्षिण से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। यहां फिर से कमल खिलेगा।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया है, अभी हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भ्रम और भय फैलाने की कोशिश की थी। आरक्षण, ओबीसी गणना पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को माकूल जवाब दिया। इसी तरह रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी कांग्रेस को माकूल जवाब मिलेगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS