लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

ग्राम कोदवा बानी में विजयादशमी की तैयारियां शुरू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ग्राम कोदवा बानी में विजयादशमी की तैयारियां शुरू

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

मुंगेली – अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनेगा।
कोदवा बानी पानी टँकी के सामने स्कूल मैदान में इस बार 65 वां दशहरा उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाने साथ ही कोदवा बानी सरपंच प्रतिनिधि मंजीत रात्रे के सौजन्य से छत्तीसगढी लोक कला मंच सोनहा माटी गायक भूपेन्द्र जायसवाल एवं मोनिका कौशिक व कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति होगी।
रामलीला का मंचन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।
यहां 35 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण अंचल के आसपास दूर दराज के हजारों की संख्या में लोग उत्सव मनाने जुटते हैं। जिस समय रावण जलता है, सतरंगी आतिशबाजी की छटा पूरे मैदान में फैलती है। सरपंच श्रीमती दीपिका विकास रात्रे एवं सरपंच प्रतिनिधि मंजीत रात्रे ने दशहरा उत्सव को लेकर लोंगो से शांति व सौहार्द पूर्वक मनाने अपील किया गया।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS