लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |
लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

सरगांव क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर महिला से स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दिन दहाड़े नेशनल हाईवे पर स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा नेशनल हाईवे-130 बिलासपुर-रायपुर रोड पर दिये थे घटना को अंजाम

थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 40/25 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

मुंगेली – दिनांक 30 अप्रैल को प्रार्थीया ईश्वरी दयाराम कैवर्त पति दयाराम कैवर्त उम्र 32 वर्ष साकिन तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29 अप्रैल को प्रार्थिया ईश्वरी कैवर्त व उसके बेटा मिनेश अपने एक्टीवा वाहन से बिलासपुर से तिल्दा (नेवरा) जा रहे थे प्रार्थिया स्कूटी में पीछे बैठी थी लगभग शाम 04.50 बजे चंद्रखुरी ओवर ब्रीज के पास एक बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल ओरेंज ब्लेक कलर में सवार तीन व्याक्ति उनके एक्टीवा के बगल में आया और बीच मे बैठे व्यक्ति के द्वारा तेजी से बलपूर्वक झपट्टा मारकर हाथ मे रखे पर्स को लेकर भाग गये। पीड़िता के पुत्र मिनेश कैवर्त कुछ दूर तक उनका पीछा किया किन्तु वे लोग भाग निकले। पर्स में 21000 रूपये नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसमें जियो कंपनी का सिम नं. 9373409861 लगा हुआ, क्रेडीट कार्ड, एटीएम कार्ड व मोबाईल चार्जर था। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा साइबर सेल एवं थाना सरगांव की विशेष टीम गठित कर विभिन्न पहलुओं पर जांच करने निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन पर साइबर सेल एवं थाना सरगांव की विशेष टीम द्वारा नेशनल हाईवे के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज जांच, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना के आधार पर पता तलाश कर आरोपीगण 01. विकास यादव पिता बिसाहू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमने थाना कोटा हा.मु. ग्राम डिघोरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं 02. मंजित जांगड़े पिता रामलाल जांगड़े उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डिघोरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.) से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकर किये और बताये कि छीना-झपटी से प्राप्त पर्स में रखे 21,000 रू. को हम तीनों 7000-7000 रूपये आपस में बांट लिये और एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल को मंजित जांगड़े के पास रखे हैं तथा एच.डी.एफ.सी बैंक का क्रेडिट कार्ड, जिला सहकारी बैक का एटीएम कार्ड, व मोबाईल चार्जर को वहीं पास खेत में फेंक दिये हैं। आरोपी विकास यादव के कब्जे से नगदी रकम 2450 रू व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर NS को तथा आरोपी मंजित जांगड़े के कब्जे से नगदी रकम 2500 रू एवं झपटी से प्राप्त एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीगणों का अपराध कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने पर विधिवत् दिनांक 05.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त एक आरेापी फरार है। फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी सायबर सेल मुंगेली उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, उनि. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी थाना सरगांव, सउनि. अजय चौरसिया, साइबर सेल से प्रआर. रवि कुमार जांगड़े, लोकेश राजपूत, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे, हेमसिंह ठाकुर, थाना सरगांव से आरक्षक रिपीन बनर्जी एवं राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS