लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

घर अंदर घुसकर महिला से मारपीट करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – घर के अंदर घुसकर मारपीट कर बलवा करने वाले आरोपियों को थाना लोरमी पुलिस द्वारा सात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां नर्मदा रजक पति देवीलाल रजक उम्र 45 साल सा. कौहाबांधा थाना लोरमी ने आरोपी कौशल रजक, विवेकानंद रजक, रमाशंकर निर्मलकर, रोहित निर्मलकर, मनोज निर्मलकर, राजकुमार रजक अशोक रजक के विरूद्ध थाना लोरमी मे अपराध कमांक 89/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस. पंजीबद्ध कराया था | जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रार्थियां एवं गवाहो का कथन लिया गया जिस पर आरोपीगण के द्वारा प्रार्थियां के घर अंदर घुसकर मारपीट करना पाये जाने पर से प्रकरण मे धारा 333 बीएनएस तथा प्रकरण मे 7 आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना पाये जाने से धारा 191 (2), 191(3), 190 बीएनएस. जोड़ी गयी है। प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को शीघ्र निराकरण करने निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली, भोजराम पटेल के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत छाबड़ा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी माधुरी धिरही के मार्ग दर्शन पर प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताकर आज दिनांक 9 मार्च को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे समस्त थाना स्टाफ लोरमी की अहम भूमिका रही।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS