मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीयन/नवीनीकरण/कैरी फारवर्ड एवं राशनकार्ड की नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित किया गया हैै। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में प्रचलित राशनकार्डों में से नवीनीकरण हेतु शेष राशनकार्डों का आवेदन पत्र प्राप्त कर समय-सीमा में नवीनीकरण किया जाए।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 02 लाख 30 हजार 717 राशनकार्ड प्रचलित है, इसमें से 02 लाख 19 हजार 403 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है। शेष 11 हजार 314 राशनकार्डों का नवीनीकरण प्रगति पर है। समस्त हितग्राही अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जाकर 31 अक्टूबर तक राशनकार्ड का नवीनीकरण करा सकते हैं। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीयन/नवीनीकरण 31 अक्टूबर तक करा सकते हैं।
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026
- खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा - August 10, 2026



