लेटेस्ट न्यूज़
सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान: उपमुख्यमंत्री श्री साव                         विद्युत सब स्टेशन सहित पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति | वर्षा ऋतु में भी निर्बाध राशन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में चार माह का खाद्यान्न भंडारण पूर्ण | खुड़िया वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन पर वन विभाग का बड़ा शिकंजा, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त….. | कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण -उपमुख्यमंत्री अरुण साव जनसमस्या निवारण शिविर में 159 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की दी सौगात | लंबित समंस एवं वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी गुंडा-बदमाशों के सत्यापन हेतु  विशेष अभियान संचालित | शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 04 आरोपी एवं 1 प्रमुख सदस्य गिरफ्तार |

RECENT POSTS

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह, कलेक्टर पहुंचे दाऊपारा और कोदवाबानी खरीदी केंद्र,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। उपार्जन केंद्रों में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। इस दौरान किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव मुंगेली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र दाऊपारा और कोदवाबानी पहुंचे। उन्होंने पुष्पमाला पहनाकर और गुलाल लगाकर किसानों का स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन कर नमीमापक यंत्र से धान की नमी भी देखी और अपने समक्ष धान का तौल कराया। इस दौरान किसानों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक और प्रभारियों को लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदी करने और जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्र में बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, जिससे किसानों के चेहरे में मुस्कान नजर आए। किसान यहां से नया अनुभव लेकर जाएं। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कोचियों-बिचौलियों की सूची तैयार करने और राजस्व टीम के साथ अवैध धान खपाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। सभी अधिकारी – कर्मचारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एवं धान खरीदी के नोडल अधिकारी गिरीश रामटेके सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था देखकर खुश नजर आए किसान

बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 103 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक धान खरीदा जाएगा। इस दौरान खरीदी केन्द्र दाउपारा धान विक्रय करने पहुंची ग्राम पेंडाराकापा की किसान श्रीमती भारती गोवर्धन ने बताया कि 2.4 हेक्टेयर में धान लगाया था, जिसे बेचने के लिए आई है। यहां सुविधा काफी अच्छी है। टोकन कटवाने तथा धान बचने में कोई समस्या नहीं हुई। इसी तरह ग्राम देवगांव के कल्लूराम पटेल ने 01 एकड़ का धान, अशोक पटेल और ग्राम सुरदा के बसंत ने 1.25 एकड़ का धान बेचा और उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं की सराहना की।

कलेक्टर ने किसान से चर्चा कर फसल कटाई और विक्रय की ली जानकारी

कलेक्टर राहुल देव ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खेढ़ा में फसल कटाई कर रहे किसान मोहित ध्रुव से चर्चा कर खेती-किसानी, धान की कटाई एवं उसके विक्रय के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान किसान ने बताया कि वे उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य पर अपने धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासनकाल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान एवं 3100 रूपए की प्रति क्विंटल की दर से की जा रही धान खरीदी की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान: उपमुख्यमंत्री श्री साव                         विद्युत सब स्टेशन सहित पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति