लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल | वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी | नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम की अनुशंसा पर तेलियापुरान, दाउकापा, खुड़िया में 30-30 लाख के महतरी सदन भवन का होगा निर्माण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डिप्टी सीएम की अनुशंसा पर तेलियापुरान, दाउकापा, खुड़िया में 30-30 लाख के महतरी सदन भवन का होगा निर्माण

3 नग महतारी सदन की स्वीकृति हुई कुल 90 लाख की

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

लोरमी – छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में महतारी सदन निर्माण हेतु प्रदेश के 166 ग्राम पंचायतों के लिए 30-30 लाख रुपये राशि प्रदाय किया गया। लोरमी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर लोरमी विकासखंड के तेलियापुरान, दाउकापा, खुड़िया तीन ग्राम पंचायतों में नवीन महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये का अनुमोदन प्रदाय किया गया है। वही कार्य एजेंसी मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, विकास भवन, नवा रायपुर अटल नगर को नियुक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS