लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित | 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक | सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” |

RECENT POSTS

हाइवा चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह का मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मामले में प्रार्थी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पिता दिनेश सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र.03 पण्डरिया, जिला कबीरधाम छ.ग., ठेकेदारी का काम करता है, अंशु कन्द्रशन को संचालित करता है, हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 को मेटेरियल सप्लाई मे लगाया था।

घटना दिनांक 26 फरवरी के दरम्यान रात्रि 9 बजे ग्राम रेहुंटा निवासी ड्रायवर दीपक निषाद हाइवा से रेती खाली कर थाना जरहागांव क्षेत्रातंर्गत ग्राम बरेला मे गजेन्द्र टायर दुकान के सामने ड्रायवर बदलने के लिये खड़ी करके चाबी को गजेन्द्र टायर दुकान मे चाबी को छोड़कर चला गया ड्रायवर नही मिलने पर हाइवा गजेन्द्र टायर दुकान मे खड़ी रह गयी दिनांक 26 – 27.02.2025 के रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हाइवा को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्र. 17/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण एवं घटना से संबंधित व्यक्तियो से पूछताछ कर अनेको सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये जिसमे हाइवा जिसमे नंबर प्लेट चेंज कर तथा एक सफेद स्कार्पियो जो सामने मे हाइवा को फालो करते ले जा रहे है जिसका रूट चार्ट तैयार किया गया एवं सायबर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया।

विवेचना दौरान जिला-दाहोद गुजरात पुलिस लोकल क्राइम ब्रांच के द्वारा प्रकरण मे चोरी किये गये हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 (बिना नंबर प्लेट) जिसकी कीमत 45,000,00 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो (बिना नंबर प्लेट) कीमत 7,50,000 रूपये एवं 5 नग मोबाईल कीमती 75,000 रूपये कुल कीमत 52,75,000 रूपये को घेराबंदी दौरान 2 आरोपी सहित पकड़ा गया एवं 03 आरोपी फरार हो गये जिस पर जरहागांव पुलिस द्वारा तत्काल गुजरात पुलिस टीम भेजकर आरोपीगण 1. अकरम खान पिता जीमल उम्र 25 वर्ष निवासी झाण्डा जिला पलवल हा.मु.बिकटी थाना चुहाना जिला नूह राज्य हरियाणा, 2. आजाद मिया पिता मंगतू मियां उम्र 26 वर्ष निवासी मेहराणा थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर साथी मोहम्द निवासी सिगांर हरियाणा एवं 02 अन्य साथी हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 को डीजल टंकी के लॉकर को तोड़कर हाइवा को चोरी कर स्कार्पियो वाहन से फॉलो करते एवं हाइवा मे लिखे अंशु कंट्रक्शन पण्डरिया को कुछ भाग को मिटाकर ग्राम बरेला से मसना, गोड़खाम्ही पण्डरिया, जबलपुर मध्यप्रदेश होते हुये गुजरात जाना बताये एवं घटना कारित करना स्वीकार किये जिस पर उक्त हाइवा एवं घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो तथा 05 नग मोबाइल को बरामद जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण अकरम खान, आजाद मिया को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, प्र.आर. लोकेश राजपूत, महेश राज, रवि जांगड़े आरक्षक प्रवीण मिश्रा, चारूचंद नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश