लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

मुंगेली जिला मिनी वर्ग शतरंज़ चैम्पियनशिप 20 अप्रैल को

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिला मिनी वर्ग शतरंज़ चैम्पियनशिप 20 अप्रैल को

जिला ब्यूरो- जितेंद्र पाठक

लोरमी – जिला मिनी वर्ग शतरंज़ चैम्पियनशिप का आयोजन 20 अप्रैल 2024 रविवार को विकासखण्ड खेल केंद्र ,पुराना बस स्टैंड के पास , लोरमी में प्रातः 9.30 बजे से आयोजित है । स्पर्धा का आयोजन मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है ।
स्पर्धा के अंतर्गत 7 वर्ष , 9 वर्ष , 11 वर्ष उम्र के बालक – बालिका प्रतिभागी भाग ले सकते हैं
स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी पुरस्कार ,प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । स्पर्धा में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्मप्रमाण पत्र का फोटो कॉपी प्रतिभागियों को लाना अनिवार्य है । स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों के लिए शुल्क 250 रुपये है। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अप्रैल को शाम 6 बजे तक हैं । विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये प्रवेश शुल्क देकर 18 अप्रैल शाम 6 बजे तक प्रवेश लिया जा सकता हैं । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा । प्रतियोगिता से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी बेमेतरा में आयोजित राज्य मिनी सब जूनियर शतरंज़ चैंपियनशिप में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को संस्था के सौजन्य से एडवांस ट्रेनिंग देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तैयार किया जाएगा ।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला संघ के
सचिव श्री ओमप्रकाश, सदस्य श्री रामकुमार बघेल , श्री राजेश पाटले ,श्री विजेंद्र सिंह गहरवार , श्री अरविंद पांडेय ,श्री कामता सिंह कुर्रे , श्री अशोक यादव , श्री अजय बघेल एवम श्री मोहिंदर वर्मा
से संपर्क किया जा सकता है ।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS