लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

‘‘आपरेशन बाज’’ चलाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, अवैध कच्ची शराब बेचने वाले को किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ थाना लालपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

➡️ आरोपी सत्यप्रकाश के कब्जे से 42.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4250 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त सोल्ड स्पलेण्डर वाहन को किया गया जप्त

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर एस.आर. धृतलहरे से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस को दिनांक 9 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम सांवतपुर नहर रोड की ओर जा रहा है।

सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर ग्राम सांवतपुर नहर रोड पर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम सत्यप्रकाश टोण्डे पिता पंचराम टोण्डे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम इंदलपुर थाना लालपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 17 नग पारदर्शी पन्नी प्रत्येक में 2.5 लीटर जुमला 42.5 बल्क लीटर हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती 4250 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नंबर (सोल्ड) स्पलेण्डर कीमती 60000 रूपये जुमला 64250 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, दिलीप प्रभाकर, प्रआर. रामशंकर साहू, आरक्षक मनीष गेंदले, तोरण सोनवानी, अशोक जोशी, देवेन्द्र नागरे, गुलाब रात्रे एवं सैनिक दूजराम का सराहनीय योगदान रहा।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS