लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

ठग गिरोह में शामिल पति-पत्नी बंटी और बबली फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी नंबर पूछकर बैंक खाते से 15 लाख रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के एक महिला व दो पुरूष सदस्यों को मुगेंली पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मूँगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी पूछकर प्रार्थी के खाते से पांच मिनट के भीतर ही तीन ट्रांजेक्शन में की थी 15 लाख रूपये की ठगी। फर्जी आधार कार्ड बनाने का चल रहा था गोरख धंधा, एक फिंगरप्रिंट मशीन व फर्जी आधार कार्ड किये गये जप्त। ठग गिरोह में शामिल पति-पत्नी (बंटी और बबली) सिंडिकेट बनाकर करते थे ठगी, फर्जी पता व नकली आई.डी. दिखाकर कई बैंकों में खुलवा चुके थे खाता। फर्जी सिमकार्ड से फोनकॉल कर बनाते थे लोगों को ठगी का शिकार। आरोपियों से नगदी रकम 4,20,000 रूपये एवं 06 नग मोबाइल जप्त करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता। आरोपियों के बैंक खातों में 4,61,000 रूपये होल्ड हैं, जिसे प्रार्थी के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कराया जायेगा। प्रकरण मे कुल 821000 रूपये रिकव्हर करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।

गौरतलब है कि मुंगेली जिला के सरगांव निवासी बजरंग साहू द्वारा थाना सरगांव मे लिखित षिकायत दिया गया कि दिनांक 4 अक्टूबर को इसके भाई योगेश साहू जो कि ज्वाइंट एकाउंट होल्डर है उसके मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोनकॉल आया जो अपने को बैक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड में लगने वाला ईयरली चार्ज बंद कराने का झांसा देकर ओटीपी मांगा जिससे इनके ज्वाईन्ट बैंक खाते से 03 बार में 15 लाख रूपये निकल गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने निर्देशों का पालन कर सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण से संबंधित आरोपियों के बैंक डिटेल एवं मोबाईल लोकेषन की जानकारी एकत्रित कर दिल्ली के लिए रवाना हुई, दिल्ली पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपीयो के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिष दी गयी। टीम के अथक प्रयास से प्रकरण मे शामिल तीन आरोपियों गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी पति नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार उम्र 28 वर्ष सा. एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042, नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार पिता विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष सा. झुग्गी नंबर एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042 , अनिल कुमार पिता अजीत कुमार उम्र 38 वर्ष सा. 4-42 जैन कॉलोनी राहिणी सेक्टर 35 बदली पोस्ट ऑफिस समईपुरी जिला नॉर्थ वेस्ट दिल्ल्ली 110042 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपिया गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी के कब्जे से नगदी रकम 1,50,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल, आरोपी पंकज कुमार उर्फ नरेन्द्र प्रताप के कब्जे से नगदी रकम 1,10,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल तथा आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से नगदी रकम 1,60,000 रू., दो नग मोबाईल जप्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल, उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि अजय चौरसिया, सउनि माधव टांडिया, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, अतुल सिंह, अब्दुल रियाज़, अरूण साहू, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक प्रतिमा बारमते एवं भगवती योगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS