लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

महामहिम राज्यपाल ने बैगा वनवासी बच्चों के प्रयास वनवासी पाठशाला को निर्माण के लिए किया आर्थिक सहयोग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बयूरो चीफ़ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – विगत दिनों प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन सँस्था द्वारा अचानकमार अभ्यारण के वनग्राम बिसौनी में संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला का बांस बल्ली से बना अस्थायी कच्चा निर्माण आंधी तुफान में पुरी तरह से ढह गया था,
संस्था के सदस्य 2025-26 में बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित थे, इसकी चिंता संस्था ने सोशल मिडिया में उस टुटे हुए पाठशाला का विडियो वायरल किया, जिसे महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के निज सचिव शेखर डे ने देखा, उसके बाद तुरंत उन्होने राज्यपाल  के संज्ञान में इस विषय को लाया और उन्हें जानकारी दिया की प्रयास संस्था द्वारा संचालित पाठशाला में राष्ट्रपति के द्तक पुत्र बैगा बच्चे पढते हैं। अगले वर्ष उनके पढने के लिए बनाया गया अस्थाई निर्माण ढह गया है। पुरी जानकारी लेने के पश्चात स्वत: सज्ञान लेते हुए राज्यपाल जी ने कहा की ये बच्चे कुछ दिनो पहले राजभवन हमसे मिलने आये थे, हम उन्हे सहयोग करेंगे तुरंत आज ही संस्था के खाते में 50,000/- तात्कालिक सहयोग हमारी तरफ से भेजिये और संस्था के सदस्यों को राजभवन बुलाइये हम और मदद करना चाहते हैं। शेखर डे सर ने तुरंत उक्त राशि संस्था के खाते में जमा कराते हुए दुसरे दिन फोन के माध्यम से संस्था के सदस्य आकाशदीप गुप्ता को सुचना दिये की आप राजभवन आकर राज्यपाल महोदय से मिलिए वे और राशि सहयोग करना चाहते है।

राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी नेँ 3,00000/- (तीन लाख) रूपये प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन को देनें का एक पत्र संस्था को दिया और कहा की आपकी संस्था के खाते में राशि बहुत जल्द अंतरित कर दी जायेगी। कुछ दिनों पहले प्रयास की टीम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के बैगा बच्चों को राजभवन लेकर गये हुए थे, राज्यपाल महोदय और पुरा स्टाफ उन बच्चों की आर्थिक और शैक्षणिक समस्याओ से पहले से ही आवगत थे।

इसलिए उनकी संवेदना और चिंता इन बच्चों को लेकर पहले से थी। इस सहयोग में विशेष रूप से राजभवन के मुख्य नियंत्रक  संजय विश्वकर्मा  का राशि अंतरित के लिए कार्यालयीन औपचारिकताओं को पुरा करने में बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा, हम उनके किये गये सहयोग के लिए उनको धन्यवाद प्रेषित करते हैं, वनवासी बच्चो की शिक्षा के लिए महामहिम राज्यपाल  रमेन डेका जी के द्वारा किये गये इस सहायता के लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं,
साथ ही राज्यपाल  के निज सचिव  के द्वारा बच्चों की तकलीफ को उनके संज्ञान में लाने के लिए, प्रयास की पुरी टीम ने उनका आभार व्यक्त किया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा