लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 27 जुन को धुमधाम से निकलेगी शिवधाट से, रथयात्रा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं डिप्टी सीएम अरूण साव व काफी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल | 600 ट्रैक्टर रेत अवैध भंडारण जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया था – चन्दूलाल साहू | अंतरजिला बाईक चोर गिरोह चढ़े मुंगेली पुलिस के हत्थे, बाईक चोर गिरोह के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही | प्रयास “अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन” की अनूठी पहल अचानकमार अभयारण्य में ‘हर घर एक फलदार पौधा’ अभियान प्रारंभ | जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस करेगी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव |
लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 27 जुन को धुमधाम से निकलेगी शिवधाट से, रथयात्रा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं डिप्टी सीएम अरूण साव व काफी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल | 600 ट्रैक्टर रेत अवैध भंडारण जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया था – चन्दूलाल साहू | अंतरजिला बाईक चोर गिरोह चढ़े मुंगेली पुलिस के हत्थे, बाईक चोर गिरोह के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही | प्रयास “अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन” की अनूठी पहल अचानकमार अभयारण्य में ‘हर घर एक फलदार पौधा’ अभियान प्रारंभ | जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस करेगी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव |

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा, रामधुन का आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

खबर को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें

आकर्षक झांकियों के साथ निकाला गया शोभायात्रा, धमांर्तरण मुक्त छत्तीसगढ़ और भारत बनाने हेतु शंखनाद करने की आवश्यकता है।

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लोरमी प्रखंड के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर लोरमी नगर में शोभायात्रा एवं रामधुन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर लोरमी से शुरू हुई। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान और मां दुर्गा और भारतमाता की झांकी, रामधून टोली के साथ महामाया रोड होते हुए फव्वारा चौक, मुंगेली चौक, पुराना बस स्टैंड से महामाया मंदिर रानीगांव में विश्राम हुआ। इस बीच जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेंड्रा से आए संत परमानंद जी महाराज ने कहा कि जो देश हित की बात करें उसका साथ दो, हम सब को आगे आना है भारत को विश्व गुरु बनाना है। जब तक एक-एक व्यक्ति देशहित के बारे में नहीं सोचेगा तब तक समर्थ भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। विहिप जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि भारतीय अस्मिता को बचाना है तो सनातन संस्कृति को आगे लाना ही होगा। हम सब सनातनियों को हिंदुत्व व देश की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा। धमांर्तरण मुक्त छत्तीसगढ़ और भारत बनाने हेतु शंखनाद करने की आवश्यकता है। जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सनातन की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की बहनें पूरी क्षमता के साथ हिंदुत्व की रक्षा और देश की सुरक्षा के लिए आगे बढ़ रही है। आज की जरूरत भी है कि महिला अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहे बल्कि आत्मसुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है। राम कथा समिति की ओर से नितेश पाठक ने भी सम्बोधित किया। लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। संचालन पूनम राजपूत ने तथा आभार जयजयराम राजपूत ने किया। शोभायात्रा में कोमल गिरी गोस्वामी, गुरमीत सलूजा, विक्रम सिंह, विनय साहू, धनेश साहू, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू, रवि शर्मा, महेंद्र खत्री, सुशील यादव लेखराज -सिंह, जगदीश सोनी, विकास केसरवानी, घनेंद्र सिंह, छेदू यादव, घनश्याम यादव विश्वास दुबे, सहित समस्त पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे। -शोभायात्रा में स्काउट परिवार और पुलिस -प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने संरक्षक मंडल, संयोजक मंडल के मार्गदर्शन में समिति अध्यक्ष-जयजय राम राजपूत देवेंद्र पांडे, कीर्ति वैष्णव, यतींद्र खत्री पूनम सिंह, सुदर्शन-सिंह, राहुल यादव, महावीर सिंह, शेर सिंह, अशोक सिंह, दुर्गेश साहू लोकेंद्र सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अंशु यादव, साहिल ठाकुर, सहित मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी व सर्व हिंदु समाज जुटे रहे।

रामधुन प्रतियोगिता में धौराभांठ की टीम रही प्रथम

शोभायात्रा के समापन के बाद रानीगांव के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में रामधुन प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें विभिन्न टोलियों ने प्रस्तुति दी। रामधुन प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीम को पुरूस्कृत किया गया। समिति की ओर से धौराभांठ की टोली को प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार झाफल की टोली को 8000 तथा तृतीय झाफल महिला टोली को 5000 के साथ अन्य टोली को सांत्वना पुरस्कार किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स