लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं | साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” | 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति  रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 | डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज |

RECENT POSTS

सुशासन की रोशनी वनांचल अचानकमार के 13 गांवों में सोलर पैनलों से रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था- उपमुख्यमंत्री साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सुशासन की रोशनी वनांचल तक

अचानकमार के 13 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जाएंगी नवीन बैटरियां

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदायकर्ता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लगभग 322 परिवारों को मिलेगा रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का लाभ

अचानकमार क्षेत्र की 25 बसाहटों में संचालित हैं सौर ऊर्जा चालित प्रकाश इकाइयाँ

ब्यूरो चीफ- जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली, 15 जून 2025 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के सुदूर और वनवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के दुर्गम वनांचल ग्रामों में रात्रिकालीन सौर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की गई है। पूर्व में लगाए गए सोलर पैनलों की बैटरियों के पुराने और क्षमता क्षीण हो जाने के कारण 13 वनग्रामों के ग्रामीणों को पर्याप्त रात्रिकालीन रोशनी नहीं मिल पा रही थी।

इससे जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। वनग्राम बिजराकछार में आयोजित सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में ग्रामीणों ने प्रकाश व्यवस्था की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बैटरियों के प्रतिस्थापन के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए नवीन बैटरियों की आपूर्ति की पहल की। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी से महामाई, डंगनिया, तिलईडबरा, लमनी, छपरवा और सुरही सहित कुल 13 वनग्रामों के लिए बैटरियों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से लगभग 322 परिवारों को अब निर्बाध रात्रिकालीन प्रकाश की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि एटीआर क्षेत्र की 25 बसाहटों में स्थापित 112 सोलर पावर यूनिटों के माध्यम से पहले से ही सौर ऊर्जा चालित प्रकाश व्यवस्था दी जा रही है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज