लेटेस्ट न्यूज़
सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या | माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु परिवहनकर्ताओं की बैठक आयोजित पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में दीप्ति ने स्वर्ण ,निखिल,अखिल ने जीते कांस्य पदक | कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री श्री साव की सौगात | पूर्व सैनिकों के समस्याओं समाधान हेतु विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किया सौजन्य भेंट। |

RECENT POSTS

विदाई समारोह: संस्था के होनहार छात्र छात्राओं की मेहनत रंग लाएगी : प्राचार्य अरुण जायसवाल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी: विदाई समारोह _स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल लोरमी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा ११ वीं के छात्र छात्राओं ने आज कक्षा १२ हिंदी माध्यम के छात्र छात्राओं को भावभीनी विदाई दिया। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि विश्वास दुबे अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति के प्रतिनिधि भाजपा मंडलाध्यक्ष सुशील यादव कमलेश श्रीवास सदस्य मुकुल तिवारी संदीप सोनी महामंत्री भाजपा लोरमी संस्था के प्राचार्य अरुण जायसवाल ने स्टाफ सदस्यों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर गुलाल के साथ पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात स्वागत सत्कार के बाद कक्षा ११ के छात्र छात्राओं के द्वारा कक्षा १२ के छात्र छात्राओं को लेखनी एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आगामी बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाने शुभकामनाएं दी। उद्बोधन के क्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा महामंत्री यादव ने इसी स्कूल में बिताए हुए दिनों की याद करते हुए कहा कि इस विद्यालय ने डॉक्टर इंजीनियर सी ए आयकर अधिकारी सैन्य ऑफिसर जैसे एक से बढ़ कर एक रत्न देकर विद्यालय एवं नगर को गौरांवित किया है। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आशीर्वचन में उन्होंने बच्चों को उच्च अधिकारी सफल नागरिक जन सेवक बनने की अग्रिम बधाई प्रेषित किया। कमलेश श्रीवास, मुकुल तिवारी ,संदीप सोनी नए अपने अपने उद्बोधन में बच्चों को कड़ी मेहनत करते हुए उच्च पदों पर जाने की उत्कंठा जाहिर किया। संस्था के प्राचार्य अरुण जायसवाल ने शुभाशीष देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की चर्चा करते हुए आशा व्यक्त किया कि संस्था के होनहार छात्र छात्राओं की मेहनत रंग लाएगी एवं माननीय कलेक्टर महोदय कुंदन कुमार की ९०+ अभियान को सफलीभूत करते हुए संस्था के परिणाम को शत प्रतिशत लाने बच्चों को कमर कसने सलाह दिया।१० के छात्र रोहित धीमर की प्रशंसा करते हुए श्री जायसवाल ने उनके प्रवीणता सूची में आने की अभिलाषा जाहिर किया। कार्यक्रम में अंकिता जॉनसन, वैभव आनंद कंचन कर्मकार ममता कौशिक गरिमा पाठक मोनिका कौशिक माहेश्वरी पात्रे विजय विश्वकर्मा, शिफाली सोनी dishon जैकब बी आर चेलक ,सी पी साहू मति प्रणिता दास ,चंद्रशेखर श्रीवास एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS