लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना | अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई…… | नवजीवन क्लब लोरमी द्वारा आयोजित 🏹 अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व—दशहरा महोत्सव 2026 | मुंगेली में कल 51 फीट के रावण का होगा दहन, श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की तैयारियां पूरी | शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर गणेशपुरी पहुंचे स्वामी शिवानंद जी महाराज, विभिन्न आश्रमों का किया भ्रमण | मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

थाना जरहागांव पुलिस की सक्रियता से शातिर नकबजन भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन चोरी का माल सहित गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

थाना जरहागांव पुलिस की सक्रियता से शातिर नकबजन भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन चोरी का माल सहित गिरफ्तार

मुंगेली जिला ब्यूरो- जितेंद्र पाठक

मुंगेली-नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा पदस्थापना के बाद से संपूर्ण जिले में पुलिसिंग की दिशा में किये जा रहे अभिनव प्रयास का प्रतिफल जरहागांव में सामने आया कल दिनांक 19.10.2024 को जरहागांव पुलिस को रात्रि गश्त पर बाइक (हीरो स्ट्रीम कमांक CG 28 Q 3722) सवार एक संदिग्ध व्यक्ति अमहा तालाब के पास मिला जिससे पुछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही देने पर थाना लाकर हालात से पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, पुलिस उप अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर पकड़े गये संदिग्ध से कड़ाई एवं हिकमतअमली से पुछताछ करने पर अपना नाम रेहुटा मुंगेली निवासी भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन बताया एवं अमहा तालाब के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा पीतल आदि के बर्तन को चोरी करना बताया तब रात्रि में ही प्रार्थी महेन्द्र साहू पिता निरंजन साहू निवासी बाजार पारा जरहागांव जो कि ग्राम फुलवारी में पंचायत सचिव है और अपने रिश्तेदारी में ग्राम गोइंद्री पथरिया गया हुआ था का पता कर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप०क0 186/2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर उक्त भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन के कब्जे से चोरी गये संपूर्ण मशरूका कीमती करीबन 32500 रूपये को बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल मुंगेली भेजा गया उक्त आरोपी भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का निगरानी बदमाश है और थाना मुंगेली तथा आसपास के थानों में चोरी एवं नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध है और विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण विचाराधीन है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुशील कुमार बंछोर, सउनि० सैय्यद अफरोज अली, मनक राम ध्रुव, प्र०आर० महेश राज आर० चारूचंद नेताम, विजय साहू, अजय शिवहरे, की विशेष भूमिका रही।

पूर्व अपराधिक रिकार्ड :-

  1. अप०क0 121/2010 धारा 457,388 भादवि 2. अप०के० 268/2010 धारा 457,380,411 भादवि
  2. अप०क० 416/2015 धारा 457,34 भादवि
  3. अप०क0 327/2016 धारा 457,380 भादवि
  4. अप०क0 56/2018 धारा 457,380 भादवि
  5. इस्तगाशा कमांक 10 / 2016 धारा 110 जा०फौ०
Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS