लेटेस्ट न्यूज़
मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साय सरकार दे रही गति : तोखन साहू | नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू | श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी में पहली बार गणेश विसर्जन झांकी का कराया आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी में पहली बार गणेश विसर्जन झांकी का कराया आयोजन

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

लोरमी में पहली बार निकली भव्य गणेश विसर्जन झांकी, आस्था और श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के परिवारजनों को गणेश समितियों को दी बधाई

उत्कृष्ट झांकी एवं स्वच्छ पंडाल वाले समिति होंगे पुरस्कृत, डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे ईनाम

लोरमी – उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी नगर में पहली बार भव्य गणेश विसर्जन झांकी भक्तिमय माहौल में निकाली गई। इसमें लोरमी के परिवारजन एवं भक्त गण बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक झांकियों के दर्शन किए। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

शनिवार को निकली झांकी में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की महिमा और सनातन संस्कृति की गौरवशाली झलक दिखी, जिससे उपस्थित जन भाव विभोर हो उठे। भक्तों ने आराधना करते हुए झांकियों का स्वागत किया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

आयोजन ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है।

इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। नगरवासियों ने ‘गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ भगवान गणेश जी को विदाई दी। सभी ने अगले वर्ष पुनः दर्शन और पूजा करने की कामना की। लोरमी नगर में इस आयोजन ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है।

स्वच्छ पंडाल वाले समिति को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव ने लोरमी में पंडाल स्वच्छता, साज सज्जा और गणेश झांकी पर प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कुछ दिनों में उत्कृष्ट झांकी समिति के नाम घोषित कर इनाम दी जाएगी। स्वच्छ पंडाल वाले समिति को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, मंडल अध्यक्ष गण दिनेश कश्यप, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह ठाकुर, अशोक जायसवाल, विनय साहू, रवि शर्मा, रामेश्वर बंजारे, धनी राम यादव, प्रदीप मिश्रा, महेन्द्र खत्री, अशोक साहू, रामवतार राजपूत, विश्वास दुबे, घँशु राजपूत, शैलेन्द्र सलुजा, अभिषेक पाठक, आमिताभ तिवारी, सोहन डड़सेना, आलोक शिवहरे, घनश्याम यादव, शिवशंकर यादव, हितेश सापरिया, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, बादल मौर्य, लोरमी के नगरवासी उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS