लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपत्निक पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपत्निक पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किये

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

लोरमी – लोरमी नगर के थाना ग्राउंड में आयोजित माँ जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउण्ड द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में डिप्टी सीएम अरुण साव एवं धर्मपत्नी मीणा साव के साथ थाना ग्राउंड पहुँचकर गरबा महोत्सव का विधिवत पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किये। गरबा में शामिल हुए बच्चों एवं महिलाओं के उत्साह के लिए सबके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ने सप्तनीक गरबा डांडिया भी किया और सभी माता बहनों को नवरात्रि की शुभकामनायें दिये और पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।

आपको बता दे कि लोरमी में गरबा उत्सव का धूम देखने के लिए मिल रहा है लोरमी के मां जगजननी दुर्गा उत्सव समिति थाना ग्राउंड के द्वारा पिछले 7 सालों से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन कराया जा रहा है जिसमें क्षेत्र भर से महिलाएं युवतियाँ और बच्चियों शामिल होती है और गरबा के माध्यम से माता की आराधना करती है गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त खुशी और उत्सव का माहौल देखने के लिए मिल रहा है रंग बिरंगी आकर्षक पोशाक में पारंपरिक गरबा गीतों में गरबा करने भीड़ उमड़ रही है लोरमी थाना ग्राउंड में तीन दिनों तक गरबे का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

गरबा महोत्सव में नगर की महिलाएं व बच्चे काफी उत्साह के बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है गरबा गरबा महोत्सव आयोजन के लिए महिलाएं व बच्चे काफी समय से इंतजार करती है गरबा के लिए काफी तैयारियां भी किया जाता है साथ ही गरबा का प्रशिक्षण भी लेती है ।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS