लेटेस्ट न्यूज़
भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या | माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु परिवहनकर्ताओं की बैठक आयोजित पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में दीप्ति ने स्वर्ण ,निखिल,अखिल ने जीते कांस्य पदक | कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री श्री साव की सौगात |

RECENT POSTS

लोरमी विधानसभा में 5 सड़क निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने 15 करोड़ 59 हजार की स्वीकृति प्रदान की

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी विधानसभा में 5 सड़क निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने 15 करोड़ 59 हजार की स्वीकृति प्रदान की

लोरमी – छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व लोरमी विधायक अरुण साव के द्वारा लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार विकास की सौगात प्रदान कर रहे है क्षेत्र के आवगमन सुविधा सड़क निर्माण के लिए पांच सड़कों लिए उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरुण साव ने 15 करोड़ 59 हजार की स्वीकृति प्रदान किया है। सड़क निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा।

श्री साव के अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिसमे लोरमी विधानसभा के ग्राम हड़गांव से कोतरी मार्ग लंबाई 2.70 किमी. निर्माण कार्य के लिए 354.38 लाख रुपये।

ग्राम डिंडोल माइनर केनाल से चंद्रपुर विचारपुर मार्ग लंबाई 2.00 किमी. निर्माण कार्य के लिए 248.79 लाख रुपये।

ग्राम नवलपुर से कोतरी हाई स्कूल मार्ग लंबाई 2.625 के लिये 279.77 लाख रुपये मात्र।

मुख्य मार्ग से सेमरिया लछनपुर तक मार्ग लंबाई 2.00 किमी. के लिये 230.16 लाख रुपये।

ग्राम डिडौरी से चंदियाभाठा मार्ग लंबाई 2.60 किमी निर्माण कार्य के लिये 388.89 लाख रुपये मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति निम्न शर्तों के साथ प्रदान किया है। ग्राम के सड़को की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, ग्रामीणों ने डिप्टीसीएम अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS