लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नवरंगपुर में विद्युत सब स्टेशन का किया शुभारंभ 6 हजार उपभोक्ता को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विकासखंड के ग्राम नवरंगपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्थापित 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बहु प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है। इस नवीन सब स्टेशन के शुभारंभ से क्षेत्र के 22 ग्रामों के लगभग 06 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करेंगे। गांव-गरीब, किसान सभी के लिए विकास के लिए कार्य करेंगे। क्षेत्र में बिजली की समस्या थी, जिसे हल करने का सार्थक प्रयास हुआ है। अब ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होगी। उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली की फिजूल खर्ची नहीं करनी है, बिजली की बचत करना है। गौरतलब है कि ग्राम नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि ग्राम खुड़िया फीडर से अधिक दूरी होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती थी। ग्राम नवरंगपुर में 33/11 केव्ही सब स्टेशन का लोकार्पण होने से आसपास के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. अमबस्ट ने बताया कि नवरंगपुर उप केंद्र बनने से पथर्रा फीडर के 08 ग्राम आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी आदि ग्राम नवरंगपुर सब स्टेशन से जुड़ेंगे। जिससे अधिक लोड की समस्या का निजात और उपभोक्ताओं को बिजली प्राप्त होगी। इस अवसर कोमलगिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, वर्षा सिंह, विक्रम सिंह, महाजन जायसवाल, रवि शर्मा, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, महेन्द्र खत्री, जवाहर दिवाकर, विश्वास दुबे, वीरेन्द्र गुप्ता, रवि शुक्ला, नरेन्द्र खत्री, घँशु राजपूत, संजय रानू केशरवानी, अशोक सिन्द्राम, सरोज मरावी, विनोद राजपूत, गणेश जायसवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. जांगड़े, कार्यपालन अभियंता मुंगेली अंशु वासने, गणमान्य नागरिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS