उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी सौगात, बेलतरा के लिए 21.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : डिप्टी सीएम अरुण साव
मोदी की हर गारंटी पूरा करने साय सरकार संकल्पबद्ध
डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

जितेन्द्र कुमार पाठक
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा के गांव गोंदइया में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किया जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों का एक भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सरकार सर्वे के जरिए खोज खोज कर उनका आवास पक्का बनाने के लिए कमर कसी हुई है।

श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं। हमने पुराना धान का बोनस भी 3716 करोड़ रुपए अटल जी की जयंती पर 2023 में दिया। महतारी वंदन का 1 हजार रुपए हर महीना दे रहे हैं। अब तक 15 किस्त दिए जा चुके हैं। महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगा। लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं। वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। आतंकवादियों ने जहां हमारे लोगों की धर्म पूछ कर मारा। हम उनके घर घुसकर उनके कर्म पूछ कर हमले किए हैं । आज पड़ोसी देश हमारी सेना के पराक्रम के सामने घुटने टेक दिए। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुलझा रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं। हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है। मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने विकास कार्यों की सौगात के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, गोंदइया की सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आस-पास के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साय सरकार दे रही गति : तोखन साहू - August 31, 2026
- नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026




