लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

थोड़ी सी सावधानी में बच सकती है कीमती जान, यातायात कानून का पालन करना आवश्यक

सरकार ने सड़क दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट किए कम, बजट में भी किया प्रावधान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

बिलासपुर – प्रदेशवासियों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली, घर में आपका कोई इंतजार कर रहा है, सावधानी से चले। इस स्लोगन को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान पूरे माह चलाया गया। लेकिन इसे पूरे 12 महीने चलाये जाना चाहिए। प्रत्येक दिन अपने दिनचर्चा में शामिल करना चाहिए। सवाल है कि, सरकार को यह अभियान क्यों चलानी पड़ी। इसे समझने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसे में एक साल में 4 लाख लोगों की जाने गई है। जबकि एक एक जान कितनी कीमती है। यह बात उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बिलासपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन एवं सम्मान समारोह में कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, निर्दोष लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। और अपना सर्वस्व खो देते हैं। थोड़ी सी लापरवाही में एक बहन अपने भाई को खो देती है। परिवार अपना एक मात्रा चिराग खो देता है। दुर्घटना से हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है। श्री साव ने कहा कि, सड़क हादसे का दृश्य विभत्स होता है। इसमें परिवार को मिले जख्म महीने और सालों तक ठीक नहीं होता। केवल थोड़ी सी सावधानी से कीमती जान बचाई जा सकती है। यातायात कानून का पालन करना जरूरी है।

श्री साव ने कहा कि, ज्यादा दुर्घटना दो पहिया वाहन का होता है। ये हादसे हेलमेट न लगाने, नशा, मौज मस्ती, नियमों के पालन न करने से होता है। सावधानी से बड़ी क्षति से बचा जा सकता है। हमें बचने जागरूक होना पड़ेगा, साथ ही हम दूसरों को भी जागरूक करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पिछले दिनों रायपुर में रोड कॉन्फ्रेंस हुआ था, जिसमें दुर्घटना कम करने के तकनीक पर चर्चा हुई थी। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर हुए नए आविष्कार के बारे जानकारी मिली है। वहीं बजट में ब्लैक स्पॉट कम करने प्रावधान किया गया है। सरकार सड़क दुर्घटना रोकने प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में  विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, आईजी संजीव शुक्ला, एसपी रजनेश सिंह, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS