लेटेस्ट न्यूज़
रतनपुर प्रवास के दौरान पूर्व सैनिक परिवार की स्थिति पर संवेदनशील पहल, समाज के सक्षम एवं संवेदनशील नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आकर पूर्व सैनिक परिवार की सहायता करें। | उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के बाद कोटा को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी,जनता से किया वादा 10 माह में निभाया | मुंगेली में भारतीय सेना में चयनित अग्निवीर  युवाओं का भव्य सैनिक सम्मान समारोह संपन्न | नगर पालिका परिषद के प्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा का जन्मदिन नाका चौक पर भाजपा नेताओं द्वारा केक काट कर मनाया गया | लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी, वीडियो वायरल, डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप | नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को उसके घर ग्राम चालान से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। |

RECENT POSTS

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम कोतरी में आयोजित श्री रामचरित मानस में हुए सम्मिलित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 28 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, लोरमी के कोतरी में भव्य मंच और रवेली में बनेगा सीसी रोड

लोरमी –  उप-मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम कोतरी में आयोजित श्री रामचरित मानस में सम्मिलित हुए। मंच से श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गांव गांव में नवधा रामायण का आयोजन होता है। आजादी के पहले प्रदेश में अखंड रामायण हो रहा है। ये प्रदेश में राम नाम के महत्व और महिमा को बताता है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कोतरी क्षेत्र धर्म की नगरी है। लगातार 13 वें वर्ष राम चरित मानस का आयोजन हो रहा है। एक महीने की तैयारी के बाद और आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से ये नवधा रामायण हो रहा है। श्री साव ने कहा कि, हमारे बुजुर्गों ने ये परंपरा शुरू लिया। अब नई पीढ़ी ने इस आगे बढ़ाने का काम शुरू किया।

श्री साव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। ये हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला विराजमान हो, इसके लिए हमारे कई पीढ़ियों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। और आज हम भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पा रहे, ये हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि, रामलला दर्शन योजना एवं तीर्थ दर्शन योजना शुरू की है। कांग्रेस सरकार ने तीर्थ दर्शन को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था, उसे फिर से शुरू किया है।

श्री साव ने ग्राम कोतरी में मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की है। वहीं कोतरी के आश्रित गांव थड़गपुर में सांस्कृतिक मंच के लिए 3 लाख रुपए और सीसी रोड के लिए 5 लाख की घोषणा की है। वहीं रवेली में भी सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपए का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री ने कोतरी में राम चरित मानस समिति को नगद 1 लाख एक हजार रुपए दिया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS