लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में सपत्नीक चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से सुनी श्रीराम कथा एवं प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे टेका मत्था

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में सपत्नीक चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से सुनी श्रीराम कथा

लोरमी का मानस मंच बीते चार दशकों से श्रीराम कथा का साक्षी रहा, यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – धर्मनगरी लोरमी के भव्य मानस मंच में श्रीराम समिति एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में चिन्मयानंद बापू जी की श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक मीणा साव श्रीराम कथा का रसपान किया। उन्होंने कथा व्यास में विराजमान चिन्मयानंद बापू जी के श्रीचरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और लोरमी में बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रभु श्रीराम की रंगोली की प्रति भेंट की। वहीं सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मानस मंच बीते चार दशकों से श्रीराम कथा का साक्षी रहा है। यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंच के भव्य निर्माण की प्रेरणा स्वयं भगवान श्रीराम से मिली है। यह मंच अरुण साव ने नहीं बनाया, बल्कि लोरमी की जनता की आस्था और श्रद्धा ने इसे साकार किया है।

श्री साव ने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं। वनवास काल में प्रभु श्रीराम का अधिकांश समय इसी पावन भूमि पर व्यतीत हुआ। छत्तीसगढ़ की यह धरती प्रभु श्रीराम जी के पुरुषार्थ और मर्यादा की साक्षी रही है। श्री साव ने कहा कि उन्हें जो भी प्राप्त हुआ है, वह सब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है और वह सब प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित किया है।

बता दें कि लोरमी में श्रीराम कथा का आयोजन 2 नवम्बर से शुरु हुआ है, जिसका समापन 10 नवम्बर को होगा।
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उपमुख्यमंत्री साव, टेका मत्था

लोरमी – उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव शाम को अपनी पत्नी मीना साव के साथ लोरमी पहुंचे। उन्होंने सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोरमी गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई और माथा टेककर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने लोरमी सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष अरदास कराई। गुरुद्वारे में मौजूद संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लोरमी द्वारा अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS