*राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए दीप्ति रवाना

लोरमी -7 वी राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप नागपुर , महाराष्ट्र में 5 अप्रैल से 11 अप्रेल 2026 तक आयोजित है ।चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य टीम बालिका वर्ग में दीप्ति राजपूत 66 से 70 किलो ग्राम वजन वर्ग में चयन हुआ है । छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बालिका चैंपियनशिप 21 मार्च से 23 मार्च 2026 जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में दीप्ति ने स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में मुंगेली जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दीप्ति विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं ।

दीप्ति शाम को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से शिवनाथ एक्स्प्रेस में छत्तीसगढ़ टीम खिलाड़ियों व ऑफिसियल के साथ रवाना हुई । इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन , सचिव चूड़ामणि ठाकुर , वरिष्ठ खेल अधिकारी मुंगेली संजय पॉल ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ,जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा ,सचिव सुबोध कुमार सिंह ,सरछक विजय अग्रवाल , नितेश अग्रवाल , सूर्यकान्त शर्मा ,प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर ,सदस्य युगल राजपूत , ओमप्रकाश वंदे , इतवारी कुर्रे व खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बधाईया प्रेषित की हैं ,खेल संघ में हर्ष का माहौल है। सभी ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए नागपुर रवाना दीप्ति राजपूत - April 3, 2026
- भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया - April 1, 2026
- सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या - March 30, 2026



