लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

लोरमी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आरोपी पप्पू लहरे को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया गिरफ्तार


थाना लोरमी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी

➡ मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन  बाज’’ चलाया जाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

➡ आरोपी के कब्जे से 1650 रूपये, कागज पर अंक में लिखा एक सट्टा-पट्टी एवं एक इस्तेमाली डाटपेन को किया गया जप्त
–000–

जितेन्द्र पाठक

लोरमी :- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लोरमी पुलिस साइबर सेल को दिनांक 12.05.2025 को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गोंड खाम्ही में शराब भट्ठी मोड पास 01 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम शराब भट्ठी मोड पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम पप्पू लहरे पिता छेदी लहरे गोविंद उम्र 30 वर्ष साकिन गोड खाम्ही थाना लोरमी, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 1650 रूपये, एक कागज में अंक दर्शित लिखा सट्टा-पट्टी एवं इस्तेमाली पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 6, 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरीक्षक सुशील कुमार बन्छोर साइबर सेल प्रभारी मुंगेली, सुउनि. निर्मल घोष, प्रआर. दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश सिंह राजपूत, नरेश यादव, आरक्षक राकेश बंजारे, हेमसिंह, भेषज पांडेकर, कवि टोप्पो एवं रेखराम नेताम की अहम भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS