लेटेस्ट न्यूज़
मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज | खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उपमुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद |

RECENT POSTS

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कार्य में लापरवाही पर दो पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए आमजनों को त्वरित राहत पहुंचाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में जिले की स्थिति हमेशा टॉप में रहे। समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरण के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम जुनवानी हल्का नम्बर 16 के पटवारी मानू साहू और मुंगेली तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी हल्का नम्बर 15 के पटवारी सतीश कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को अपने तहसील से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, स्वामित्व योजना, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटाकन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा जिम्मेदारीपूर्वक समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों में नामांतरण की आवश्यकता नहीं है, उनमें अनिवार्य रूप से विस्तृत टीप लिखें। उन्होंने सभी एसडीएम को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग व व्यपवर्तन के कार्य का गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग करने और प्रावधानानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी और आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। अतिक्रमण की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज