लेटेस्ट न्यूज़
“सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान लोरमी में  कुल 11 औषधि प्रतिष्ठानों की जांच | सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान  : कबीरधाम जिला | कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन | मुंगेली जिला के 10 ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरुण साव ने | डिप्टी सीएम अरुण साव से ग्रामीणों ने किया खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश छोड़ा गया पानी | अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल |

RECENT POSTS

डड़सेना कलार समाज लोरमी के अध्यक्ष अरुण व युवाध्यक्ष शरद बने, लोरमी कलार समाज शक्तिकेंद्र की नवीन कार्यकारिणी गठित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बैठक में सामाजिक संगठन व एकता पर हुई चर्चा 

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी –  सामाजिक बैठक आयोजित कर डड़सेना कलार समाज लोरमी शक्तिकेंद्र की कार्यकारिणी गठित की गई। समाज के प्रबुद्ध व वरिष्ठजन ने सामाजिक एकता एवं संगठन पर कार्य करने हेतु बल दी। साथ ही साथ समाज को और आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।

      गौरतलब है कि शुक्रवार को लोरमी शक्तिकेंद्र कलार समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में सामाजिक सदस्यों के सर्वसम्मति से लोरमी शक्तिकेंद्र के अध्यक्ष के  अरुण जायसवाल एवं युवा अध्यक्ष के तौर पर शरद कुमार डड़सेना को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद यशवंत जायसवाल, देवी जयसवाल, सचिव सोहन डड़सेना ,सहसचिव गिरधारीलाल डड़सेना , कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद जायसवाल, निक्कू जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी सुरेश जायसवाल एवं तकनीकी व अन्य प्रभारी राकेश जायसवाल को दिया गया।

 बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त वरिष्ठ अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि हम सभी को संगठन एवं एकता बनाए रखते हुए समाज को सही दिशा पर आगे बढ़ाना है। वहीं नवनियुक्त युवा अध्यक्ष शरद कुमार डड़सेना ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी युवा शक्ति  है। सामाजिक परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवंबर माह में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन समाज के द्वारा किया जाएगा। प्रति माह अनिवार्य रूप से एक बार सामाजिक बैठक का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। सहस्त्रबाहु मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु भी चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक रामलाल जायसवाल , नाथूबाबू जायसवाल, बुधराम डड़सेना, पुन्नीराम डड़सेना, मनोज जायसवाल, जोधन जायसवाल, बिहारी -गौरी शंकर जायसवाल, छेदी जायसवाल, रामकुमार जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल हैं। शक्ति केंद्र में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, रमेश जायसवाल मनीष डड़सेना, दिलीप, दुर्गेश विजय जायसवाल, विवेक, विकास, दिनेश जायसवाल, अभिषेक, प्रवीण, नीरज, अन्नु,  नक्छेद, लक्की सागर जायसवाल सहित अन्य शामिल हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS