लेटेस्ट न्यूज़
साइबर सेल की सराहनीय भूमिका: गुम हुए 90 मोबाईल करीब 13.50 लाख के मोबाईल को पुलिस ने लौटाया चेहरे मे आई खुशी | अवैध गांजा तस्करी:एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा 22.700 किलोग्राम परिवहन करते दबोचा गया | छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया बड़ा निर्णय | गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशे का कारोबार एवं सेवन करने वाले नशे में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया पुलिस द्वारा | जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन | मुक्तिधाम में लगाये गए वृक्षों को अज्ञात तत्व के द्वारा काटकर नुकसान पहुंचाया गया |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख की स्वीकृति

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांव में निर्माण कार्य के लिए शासन ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत एक करोड़ एक लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त राशि से विभिन्न गांव में सीसी रोड, रंगमंच, नाली, सामुदायिक भवन आदि कार्य होंगे। सीसी रोड निर्माण कार्य ग्राम लालपुर कला में नट पारा होते हुए देवनाथ यादव के घर तक, ग्राम सिंघनपुरी में नरेश साहू के घर से श्रीफल के घर की और, ग्राम भांठा में मेन रोड से पुन्नू के घर की ओर, ग्राम चकला में मेन रोड से बस्ती की ओर, ग्राम पीपरखुंटा में शोभा कश्यप के घर से रहन नाला की ओर, ग्राम औराबांधा में पक्की सड़क से रामावतार साहू के घर की ओर, ग्राम धौराभांठा में मानस मंच से तीजराम के घर की ओर, ग्राम बुधवारा में कार्तिक के घर से कलीराम की घर की ओर किया जाएगा। प्रत्येक सीसी रोड की लागत 5 लाख 20 हजार रुपए है। वहीं ग्राम तेलिया पुरान में भरोसी पाल के घर से रजनी के घर तक, ग्राम कोसाबाडी में सड़क से विजय के घर की ओर, ग्राम पथर्रा में दिनेश के कोठार से प्रेम के घर की ओर, ग्राम मोहडंडा में दीनानाथ केसरवानी के मकान से नाला की ओर, ग्राम जूनापानी में लाला साहू के घर से नहर की ओर नाली निर्माण कार्य होगा जिसमे लागत 5 लाख 91 हजार रुपए है। इसी तरह ग्राम झझपुरी कला में व ग्राम सेमरसल में मुनीबावा मेला स्थान में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य किया जाएगा उक्त कार्य के लिए 6 लाख 50 हज़ार तथा, रंगमंच निर्माण कार्य ग्राम सरईपतेरा में स्कूल परिसर में, डिंडोरी ची में कबीर कूटी के पास किया जाएगा, जिसके लिए 5 लाख की स्वीकृति प्रदान करायी गई है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS