लेटेस्ट न्यूज़
दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

पश्चिम बंगाल से आये 40 फेरीवाले व्यक्तियों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया फिंगर प्रिंट किया गया चेकिंग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को किया गया चेक

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बाहर से आये व्यक्तियों का किया गया चेकिंग

पश्चिम बंगाल से आये 40 फेरीवाले व्यक्तियों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया फिंगर प्रिंट

अप्रवासीय 40 व्यक्तियों के मूल निवास के थाना क्षेत्र को इनके चाल-चलन हेतु तहरीर किया गया जारी

ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

मुंगेली:- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में बाहर से आये अवैध/अनाधिकृत अप्रवासीयों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनांक 11.05.2025 को बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं स्टॉफ के द्वारा पश्चिम बंगाल के 40 फेरी वाले व्यक्तियों को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली लाकर उनके आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट लिया गया एवं नेफिस के माध्यम से चेकिंग कर उनके निवास स्थल क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इनके चाल-चलन तस्दीक हेतु तहरीर जारी किया। जिला मुख्यालय में संचालित होटल, ढाबा, लॉज, बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला एवं लोहा बाड़ा में रहने वाले व्यक्तियों की भी चेकिंग की गयी। बाहर से आये व्यक्तियों को मकान किराये पर देने के पहले उक्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने तथा अनजान एवं संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील की गयी। उक्त चेकिंग कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजा शंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, आरक्षक अजय चन्द्राकर, विकास ठाकुर, योगेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS