लेटेस्ट न्यूज़
अवैध गांजा तस्करी:एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा 22.700 किलोग्राम परिवहन करते दबोचा गया | छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया बड़ा निर्णय | गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशे का कारोबार एवं सेवन करने वाले नशे में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया पुलिस द्वारा | जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन | मुक्तिधाम में लगाये गए वृक्षों को अज्ञात तत्व के द्वारा काटकर नुकसान पहुंचाया गया | चर्चित संगीता तिवारी हत्याकांड: आरोपी पति पवन तिवारी को आजीवन कारावास की सजा मिट्टी तेल डालकर आग लगाई थी |

RECENT POSTS

मुंगेली में सांसद सुमन के विरोध में किया पुतला दहन, सनातन धर्म के अपमान पर उग्र प्रदर्शन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – पूरे देश में आगरा के सांसद सुमन द्वारा सनातन धर्म के महान योद्धा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुंगेली राजपूत करणी सेना एवं सर्व हिंदू संगठनों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंगेली के महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए और सांसद सुमन के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने सांसद सुमन का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया और चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयान जारी रहे तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने महापुरुषों का अपमान सहन नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि सांसद सुमन सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और उग्र होगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी मांग की कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और सांसद सुमन पर उचित कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द ही संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठनों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। माहौल में जोश और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS