लेटेस्ट न्यूज़
डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उपमुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद | आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. | छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें | सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष | धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल |

RECENT POSTS

डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति पर जनआभार का अभूतपूर्व उत्साह, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू का उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली में भव्य स्वागत

रेल परियोजना प्रदेश के विकास, बेहतर संपर्क एवं रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उसलापुर/तखतपुर/मुंगेली, 7 अगस्त, 2026

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित कर श्री साहू का अभिनंदन किया। रिमझिम वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा। ढोल-ताशों, नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं आतिशबाजी के बीच क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नागरिकों ने स्नेह एवं सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए श्री साहू का उनके शरीर के वजन के बराबर मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान भी किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस अवसर पर तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से इस परियोजना को स्वीकृति दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा और यह निर्णय प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना केवल दो स्थानों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री साहू ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगी और लाखों नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें