
कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये
नई दिल्ली, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर मुंगेली एवं लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क के विस्तार का अनुरोध किया है।

श्री साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली एवं लोरमी कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहाँ बड़ी संख्या में किसान उर्वरकों पर निर्भर हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए इन क्षेत्रों में NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि मुंगेली एवं लोरमी में शीघ्र NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किए जा सकें। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होंगे और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की लागत कम होगी तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये - July 25, 2026
- गौ विज्ञान परीक्षा: कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान - July 23, 2026
- महानदी जल विवाद: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर हल की जगी उम्मीद - July 23, 2026



