लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित | 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक | सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  |

RECENT POSTS

वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, शिकायतों की 07 दिवस में होगी विस्तृत जांच

मुंगेली: अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत जारी वन अधिकार पत्रों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार, वन अधिकार पत्रों में फर्जीवाड़ा, बिना कब्जे के पट्टा प्राप्त करने, अपात्र व्यक्तियों को लाभ दिए जाने तथा अन्य अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की जांच समिति द्वारा की जाएगी।
समिति में अपर कलेक्टर  जी.एल. यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी  अजीत पुजारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिव कुमार बांधे, अनुविभागीय अधिकारी (वन) लोरमी दशांश सूर्यवंशी, सहायक संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व समीर जोनाथन, जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार कंवर तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी खुड़िया अनिरुद्ध कश्यप को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समिति प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच कर 07 दिवस के भीतर अपना अभिमत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS