लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आरोपी पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर चिल्फी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल

आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा के विरूद्ध थाना चिल्फी मे अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के आदेशानुसार महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्रकरण में आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी जिला मुंगेली द्वारा दिनांक 16.03.2026 को सुबह लगभग 08.00 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए जान से मारने की नियत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी गई एवं उसे जलते हुए हालत में छोड़कर फरार हो गया, घटना के संबंध में प्राप्त अस्पताली मेमो के आधार पर जांच उपरांत दिनांक 09.04.2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से आरोपी सतीश सोनवानी पिता लौंजराम उम्र 35 वर्ष निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 10.04.2026 को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध – कारित करना प्रमाणित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी,थाना चिल्फी), प्र.आर.पारस टोण्डे, सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक प्रशांत कुर्रे, आरक्षक बृजेश प्रधान एवं म.आर. संगीता बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS