लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल | मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम |

RECENT POSTS

फिट इंडिया कार्निवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

फिट इंडिया कार्निवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

नई दिल्ली, 7 मार्च 2026।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी फिट इंडिया मूवमेंट को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत द्वितीय फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन 8 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव (IPS) ने औपचारिक पत्र के माध्यम से तोखन साहू को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के फिट और स्वस्थ भारत के विजन को साकार करने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट देशभर में लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

इस अवसर पर आयोजित फिट इंडिया कार्निवल में आमजन के लिए विभिन्न आकर्षक गतिविधियाँ और जोन बनाए जाएंगे। इनमें फिटनेस चैलेंज जोन, खेल एवं मनोरंजन जोन, योग एवं वेलनेस गतिविधियाँ, जुम्बा सेशन, इंटरएक्टिव गेम्स, फैमिली एंगेजमेंट स्पेस तथा फिटनेस, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन शामिल रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, म्यूजिकल बैंड परफॉर्मेंस और ऊर्जा से भरपूर फिटनेस शोकेस भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों को एक यादगार और उत्साहपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही विभिन्न थीम आधारित जोन भी तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए भागीदारी और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

इस कार्निवल में पिंकाथॉन प्रतिभागी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय खेल महासंघ, विश्वविद्यालय, कॉलेज, युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कई प्रमुख हस्तियां भी भाग लेंगी। यह आयोजन देश में स्वस्थ जीवन, सक्रिय जीवनशैली और शारीरिक फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश