लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब की गिरफ्तारी के विरोध में लोरमी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस के लोरमी विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक एवम् दमनात्मक कार्यवाही बताया।

प्रदर्शनकारियो ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जबरन गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिससे कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द उचित कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, लोरमी नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सालिक बंजारे, पार्षद शशांक वैष्णव, धनंजय दुबे, कृष्णा निषाद, शेष साहू संदीप ध्रुव, दिलीप साहू, चक्रधर यादव, राजेश जयासवाल शिवम यादव, अजित केराम, रामनाथ मार्को, शुभम, हिमांशु जायसवाल, राजेश अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS