15 फरवरी से महाशिवरात्रि के पर्व में निकलेगी विशेष झांकी के साथ महाकाल यात्रा


जितेन्द्र पाठक
लोरमी – लोरमी नगर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल यात्रा का आयोजन लोरमी महाकाल सेना के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ महाकाल यात्रा निकाला जाएगा।

15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल सेना लोरमी के द्वारा महाकाल यात्रा का आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष किया जा रहा है महाकाल यात्रा का आयोजन नगर के मानस मंच स्थल से पूजा अर्चना कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाकाल यात्रा लोरमी मेरठ से आये कलाकारों के द्वारा शिव बारात की विशेष प्रस्तुति साथ में महाकाल दरबार, शिव पार्वती नंदी झांकी, के साथ झांकी की प्रस्तुति साथ श्री गौरी रानी धूमाल, आकर्षक आतिशबाजी के साथ महाकाल यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के देव स्थल शिवघाट के शिव मंदिर के महाआरती के बाद यात्रा का विराम किया जाएगा । आयोजन को सफल बनाने के लिए महाकाल सेना के हिमांशु यादव, मोनू यादव, प्रेम यादव, अंश पाठक, आयुष पाठके, राजेश जायसवाल, आशुतोष केशरवानी, अतुल डड़सेना, तनिष्क डड़सेना, नागेश गुप्ता, सूरज जायसवाल, वंश ध्रुव, अखिल शर्मा, मनीष जायसवाल सहित नगरवासी, महाकाल के भक्त जूट हए है।
- सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या - March 30, 2026
- माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ - March 28, 2026
- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु परिवहनकर्ताओं की बैठक आयोजित पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय - March 25, 2026



