राजस्व विभाग लोरमी में अराजकता, अव्यवस्था को दुरूस्त किये जाने को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन

लोरमी – लोरमी विधानसभा अंतर्गत राजस्व विभाग में भारी अराजकता / अनियमितता / अव्यवस्था का आलम है विगत कई दिनो से पटवारियों की हड़ताल से आम लोगो का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण छ.ग. सरकार की सुशासन की संकल्पना प्रभावित हो रही है लोरमी में पदस्थ राजस्व अधिकारीयों, आर.आई., पटवारी एवं बाबूओं को न तो सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों का न तो लिहाज है और ना ही भय है। लोरमी राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली से आम जनता किसान, वकील परेशान है जिसे लेकर अधिवक्ता रवि शर्मा ने कलेक्टर के नाम एसड़ीएम को ज्ञापन सौप व्यवस्था में सुधार किये जाने की माँग किये।
अधिवक्ता रवि शर्मा ने कलेक्टर के नाम लोरमी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन के माध्यम से निम्न बिंदुओं पर माँग किये कि तहसील कार्यालय लोरमी व लालपुर में पीठासीन अधिकारी एवं पदस्थ बाबू अपने कार्यालयीन समय में अपने कार्यालय में नही बैठते है।
लोरमी विधानसभा में पदस्थ अधिकांश पटवारी अपने निर्धारित हल्का में बैठने के बजाय अन्य स्थानो पर ऑफिस खोलकर बैठे है, जिसके कारण उपरोक्त हल्का के किसानो को अनावश्यक व्यय कर लोरमी या अन्य स्थान जाना पडता है।
राजस्व प्रकरणो में पक्षकारो एवं वकीलो को अधिकारियों की अनुपस्थिति में घंटो बैठाकर रखा जाता है। समय पर सीमांकन प्रतिवेदन न्यायालय में आर.आई. के द्वारा प्रस्तुत नही होता। समय पर लंबित सीमांकन आवेदनो पर कार्यवाही नही होती है।
राजस्व प्रकरणो का पंजीयन न कर आदेश के समय ही पंजीयन किया जाता है।
राजस्व अधिकारियों के द्वारा पक्षकारों एवं वकीलो को सुने बिना, बिना प्रक्रिया का पालन किये हुये आदेश पारित किये जाने की शिकायत है।
नकल/सीमांकन प्रतिवेदन के सत्यप्रत्तिलिपि के लिए वकीलो एवं आम लोगो को बार बार चक्कर लगाना पड़ता है।
राजस्व प्रकरणो में जनरल तिथि बढने पर भी पक्षकारो एवं वकीलो को आदेश के जानकारी के बिना आदेश किये जाने की चर्चा अधिवक्ताओं के बीच है।
अनेक राजस्व प्रकरण बिना आदेश के लिए लंबित है।
राजस्व दस्तावेजो में छोटी-छोटी ऑनलाईन त्रुटि सुधार के लिए किसान लगातार भटकते रहते है। लोरमी एवं लालपुर राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों से प्रकरण एवं लंबित आवेदनो के बारे मे जानकारी मांगने पर उचित जवाब नही दिये जाने की शिकायत है। लोरमी में पदस्थ राजस्व अधिकारियों को आम जनो एवं वकीलो से अच्छा व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जावें।
लोरमी राजस्व विभाग में व्याप्त
अव्यवस्था / अराजकता को समाप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए एवं दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाए।
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


