लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाये गए विनय साहू को एवं जिलाध्यक्ष बने महाजन जायसवाल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाये गए विनय साहू को एवं जिलाध्यक्ष बने महाजन जायसवाल

विनय साहू

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेश में जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें लोरमी निवासी महाजन जायसवाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुंगेली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वही लोरमी विधानसभा के वरिष्ठ नेता विनय साहू को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है।

महाजन जायसवाल

महाजन जायसवाल वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। श्री जायसवाल इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल मंत्री, महामंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। विनय साहू की बात करे तो उनकी लगातार पार्टी के गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रही साथ ही पूर्व में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य किया, संगठन के इकाई सदस्य से लेकर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा लोरमी, युवा मोर्चा जिला मंत्री, महामंत्री भाजपा मंडल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अविभाजित बिलासपुर मुंगेली, जिला उपाध्यक्ष संगठन मुंगेली, जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा, कोरबा जिला प्रभारी के दायित्वो का निर्वहन किया। दोनों ने दायित्व सौंपे जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक साहू एवं प्रदेश व जिला के सभी वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार करते हुए कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व दोनों है। मैं संकल्पबद्ध हूं कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा। यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS